होम आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 27, 2024 08:56 PM

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

 जन सेना पार्टी (जेएसपी) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी और पवन कल्याण के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पीएम मोदी से मुलाकात की जानकारी पवन कल्याण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है।जेएसपी नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने व्यस्त संसद सत्र के बीच अपना बहुमूल्य समय दिया। गांधीनगर में मेरी पहली मुलाकात से लेकर इस मुलाकात तक, यह हमेशा गर्मजोशी से भरी रही। मैं हमेशा उनके प्रति प्रशंसा के साथ मीटिंग से निकलता हूं और भारत के लिए उनकी प्रतिबद्धता और प्रेम वास्तव में प्रेरणादायक है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)