होम अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को किया अपने घर चाय पर आमंत्रित

प्रादेशिकी Alert Star Digital Team Nov 27, 2024 08:40 PM

अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को किया अपने घर चाय पर आमंत्रित

अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को किया अपने घर चाय पर आमंत्रित

अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को किया अपने घर चाय पर आमंत्रित

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगानी शुरू कर दी है और इसके लिए तरह-तरह की कवायद भी शुरू कर दी गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर आमंत्रित किया है। आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस और संविधान दिवस के दिन उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं, विधायकों, पार्षद को संबोधित किया था।केजरीवाल ने कहा था कि वह अपने इलाके में काम करने वाले सफाई कर्मियों को अपने घर पर आमंत्रित करें। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मियों को अपने घर चाय पर आमंत्रित किया है।अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, "आज मैंने सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर आमंत्रित किया है। दिल्ली के सफ़ाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हैं, हमारे घर के आस-पास सफाई करते हैं, उनकी मेहनत का आदर करना हम सबका कर्तव्य है। आप भी ये जरूर करें, आपके घर के आसपास जो सफ़ाईकर्मी काम करते हैं उन्हें छुट्टी वाले दिन अपने घर चाय पर बुलाएँ, उनसे सुख-दुख की बात करें, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। आइए, हम सब मिलकर इन्हें सम्मान दें और अपनी दिल्ली को साफ़-स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।"गौरतलब है कि संविधान दिवस के मौके पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा था कि सफाई कर्मियों का खास ख्याल आम आदमी पार्टी ने रखा है। उन्होंने बताया था कि एमसीडी में हमारी सरकार ने 8,000 से ज्यादा सफाई कर्मियों को पक्का किया है और उन्हें समय पर तनख्वाह दी जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)