होम यूपी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, रखी ये मांग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 18, 2024 09:17 PM

यूपी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, रखी ये मांग

यूपी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, रखी ये मांग

यूपी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, रखी ये मांग

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है. सभी सीटों पर अब चुनाव प्रचार भी थम गया है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कई मांग की है.

पार्टी ने चुनाव आयोग से कहा कि वो ऐसी व्यवस्था स्थापित करें जिससे मतदान के दिन कोई पुलिसकर्मी किसी भी मतदाता की आईडी की जांच न करे.

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में समाजवादी पार्टी ने कहा कि बूथ पर पोलिंग ऑफिसर के अलावा कोई भी मतदाता का पहचान पत्र कोई भी न चके करे. इसके साथ-साथ हैंडबुक फॉर रिटर्निंग ऑफिसर के पैराग्राफ का भी उल्लेख किया है. सपा ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई पोलिंग बूथों पर मुस्लिम महिलाओं को डराने-धमकाने का काम किया गया.

कहां कितने वोट पड़ें उसकी प्रमाणित कॉपी की मांग

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि 9 सीटों पर वोटिंग खत्म हो जाने के बाद एजेंट को कुल मतदाता के पड़े वोट की जानकारी की प्रमाणित कॉपी उपलब्ध कराई जाए. चुनाव आयोग को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल पाल की तरफ से यह पत्र लिखा गया है.

दरअसल, लोकसभा के चुनाव में भी समाजवादी पार्टी ने कई पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था. हालांकि, राजनीतिक पार्टियों की ओर से चुनाव आयोग में जितनी भी शिकायतें दी गई थी ईसी ने सभी का एक-एक कर जवाब दिया और निपटारा किया.

अब राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तो समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से कुछ पुराने मुद्दों को दोहराया है और पत्र लिखकर चुनाव आयोग से एक्शन की मांग की है. हालांकि, चुनाव आयोग पहले ही यह कह चुका है कि उसकी ओर से लेवल प्लेइंग फील्ड को बरकरार रखने के लिए जहां जरूरत पड़ती है स्वत: की कदम उठाया जाता है. चुनाव की तारीख घोषित करते समय ही देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कई चीजों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी थी.

पहले 13 नवंबर को पड़ने थे वोट

यूपी में जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उसमें फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट शामिल है. पहले इन सीटों पर 13 अक्टूबर को चुनाव होने वाले थे, लेकिन त्योहार की वजह से चुनाव आयोग ने वोटिंग की तारीख आगे टाल दी थी. इनके नतीजे महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 23 नवंबर को सामने आएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)