होम यूपी लोक सेवा आयोग ने मानी मांग, फिर आंदोलन खत्म करने को क्यों नहीं तैयार छात्र?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 14, 2024 09:18 PM

यूपी लोक सेवा आयोग ने मानी मांग, फिर आंदोलन खत्म करने को क्यों नहीं तैयार छात्र?

यूपी लोक सेवा आयोग ने मानी मांग, फिर आंदोलन खत्म करने को क्यों नहीं तैयार छात्र?

यूपी लोक सेवा आयोग ने मानी मांग, फिर आंदोलन खत्म करने को क्यों नहीं तैयार छात्र?

प्रयागराज जिले में लोक सेवा आयोग के सामने बीते चार दिनों से चल रहे प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के आगे आखिरकार आयोग को झुकना ही पड़ा. ये छात्र पिछले चार दिनों से पीसीएस प्री और आरओ/एआरओ परीक्षाओं को ‘वन डे वन शिफ्ट’ में कराने की मांग पर अड़े हुए थे, जिसके बाद आयोग ने इनकी मांगों को मानते हुए पीसीएस प्री की परीक्षा को एक दिन में और आरओ/एआरओ की परीक्षा को स्थगित कर समिति गठित करने का फैसला लिया है, लेकिन छात्र आयोग के इस फैसले को मानने के लिए तैयार नहीं हैं.प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग के सामने धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि हमने दोनों परीक्षा के लिए मांग की थी, लेकिन लोक सेवा आयोग ने सिर्फ पीसीएस प्री पर अपना निर्णय लिया है, जिसे वो लोग मानने को तैयार नहीं हैं. छात्रों का ये भी कहना है कि, “न बटेंगे न हटेंगे.” दोनों परीक्षाओं का नोटिस लिए बिना आयोग से नहीं हटेंगे. उनका ये आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.
धरने पर बैठे छात्रों को किस बात का सता रहा डर?
वहीं छात्रों को यह भी डर सता रहा है कि अब आयोग की तीन दिन छुट्टी है. ऐसे में वो और तीन दिन तक क्या करेंगे. छात्रों को यह भी लग रहा है कि आयोग ने ऐसा करके आंदोलन को बांटने की कोशिश की है. हालांकि अभी ऐसा होते नहीं दिख रहा है, लेकिन कुछ छात्रों को ऐसा डर है कि पीसीएस पर आए फैसले से कहीं आंदोलन बिखर न जाए. अभी तक छात्रों का जोश और उत्साह आंदोलन को लेकर बरकरार है, लेकिन पिछले चार दिनों से आयोग के बाहर बैठे छात्रों को यह भी चिंता सता रही है कि वह परीक्षा की तैयारी कब करेंगे और कब अपने घर लौट पाएंगे?आज छात्रों के आंदोलन का चौथा दिन था. मामला काफी तूल पकड़ रहा था. प्रयागराज में छात्र लोक सेवा आयोग के सामने धरने से उठने का नाम नहीं ले रहे थे. प्रयागराज पुलिस और प्रशासन भी इनके सामने बेबस नजर आ रहा था. एक प्रकार से छात्रों ने आयोग पर कब्जा ही कर लिया था. आयोग के गेट पर ‘लूट सेवा आयोग’, ‘भ्रष्ट आयोग’ और ‘चिलम आयोग’ जैसे नारे लिख दिए गए थे. इस बीच छात्रों को राजनीतिक दलों के नेताओं का भी समर्थन मिला. खुद अखिलेश यादव भी छात्रों के समर्थन में आ गए.गुरुवार को छात्रों की मांग को लेकर सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने यूपी लोक सेवा आयोग को छात्रों के साथ संवाद और समन्वय बनाकर फैसला लेने को कहा. सीएम योगी की पहल पर आयोग ने दोपहर के समय एक नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें बताया गया कि छात्रों की मांगों को माना जा रहा है. पीसीएस प्री- 2024 की परीक्षा ‘वन डे वन शिफ्ट’ में कराई जाएगी. वहीं आरओ/एआरओ (प्रा.) परीक्षा- 2023 के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है. आयोग ने कहा कि समिति जल्द इस पर अपनी रिपोर्ट देगी.पीसीएस प्री परीक्षा एक ही दिन में होगी, यह बात आयोग ने साफ कर दी है, लेकिन छात्रों का कहना है कि वो आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को भी एक ही दिन में करवाने की मांग पर अड़े रहेंगे और साथ ही यह प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे. छात्र यहां से हटने को तैयार नहीं हैं. छात्रों ने अपनी सभी मांग आयोग को बता दी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)