होम अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य बने भाजपा सांसद अरुण सागर
अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति" के सदस्य बने भाजपा सांसद अरुण सागर
भाजपा सांसद अरुण सागर को "अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति" का सदस्य चुना गया है। समिति का सदस्य बनने के बाद जनपद वासियों और समर्थकों में खुशी लहर दौड़ गई। वहीं भाजपा सांसद ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। भाजपा सांसद अरुण सागर ने कहा कि समिति का सदस्य बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निभाएंगे तथा अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लोगों का साथ देंगे। जहां पर उनको हमारी जरूरत होगी या कोई शिकायत मिलेगी,उनके साथ अन्याय होगा तो उनको न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। दलितों पर अत्याचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | अगर आवश्यकता पड़ी तो उनकी बात को संसद में भी रखा जाएगा |
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।