होम मुख्यमंत्री के इशारे पर अफसरों ने की बेईमानी, अखिलेश बोले- लोकसभा में 50 से ज्यादा सीटें जीतता इंडिया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 20, 2024 07:55 PM

मुख्यमंत्री के इशारे पर अफसरों ने की बेईमानी, अखिलेश बोले- लोकसभा में 50 से ज्यादा सीटें जीतता इंडिया

मुख्यमंत्री के इशारे पर अफसरों ने की बेईमानी, अखिलेश बोले- लोकसभा में 50 से ज्यादा सीटें जीतता इंडिया

मुख्यमंत्री के इशारे पर अफसरों ने की बेईमानी, अखिलेश बोले- लोकसभा में 50 से ज्यादा सीटें जीतता इंडिया

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के इशारे पर अधिकारियों ने बेईमानी नहीं की होती तो उत्तर प्रदेश में सपा और इण्डिया गठबन्धन 50 से ज्यादा सीटें जीतता।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिला। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होते रहे। भाजपा सरकार जानबूझकर पेपर लीक कराती रही, जिससे नौकरी और आरक्षण न देना पडे़। विसंगतिपूर्ण जीएसटी से व्यापार बर्बाद हो गया। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। बजट की लूट मची है। प्रधानमंत्री ने जिस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था वह अभी से रिपेयरिंग मांग रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने लखनऊ में एक भी बड़ा काम नहीं किया। लखनऊ में कोई कार्य नही दिखाई देता। भाजपा सरकार ने बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। केवल बिजली का बिल आता है।

प्रदेश में भाजपा की सात साल की सरकार में एक भी बिजली का प्लान्ट नहीं लगा। बिजली घर लगाना तो दूर मुख्यमंत्री ने बिजली प्लान्ट का नाम भी नहीं लिया। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। महिला अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है। पीड़ितो और गरीबों को न्याय नही मिल रहा है। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल सकता। हर वर्ग में निराशा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)