होम गुलाम नबी आजाद को झटका, पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी; अब करेंगे घर वापसी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 17, 2024 09:29 PM

गुलाम नबी आजाद को झटका, पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी; अब करेंगे घर वापसी

गुलाम नबी आजाद को झटका, पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी; अब करेंगे घर वापसी

गुलाम नबी आजाद को झटका, पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी; अब करेंगे घर वापसी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने शनिवार को गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली पार्टी 'डीपीएपी' से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस में फिर से शामिल होने के लिए यह कदम उठाया है।

मोहिउद्दीन ने फोन पर पीटीआई को बताया, 'मैंने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) से इस्तीफा दे दिया है।' उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के साथ चार दशकों से अधिक समय से जुड़े रहे थे और कुछ दिनों में कांग्रेस में फिर से शामिल होंगे।

ताज मोहिउद्दीन ने कहा, 'मेरा इरादा घर वापसी का है, लेकिन जब तक मैं अपने कार्यकर्ताओं से नहीं पूछ लेता तब तक ऐसा करने का सवाल ही नहीं उठता। अब मेरे कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मुझसे ऐसा करने को कहा है। इसलिए मैं बहुत जल्द 'घर वापसी' करूंगा।' डीपीएपी छोड़ने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर मोहिउद्दीन ने कहा कि वह लगभग 45 वर्षों से कांग्रेस के साथ थे। उनके कार्यकर्ता उन्हें केवल इस पुरानी पार्टी और उसके प्रतीक से ही जोड़ते हैं।

उरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे मोहिउद्दीन

पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने कहा, 'मेरे कार्यकर्ताओं ने मुझसे कांग्रेस में फिर से शामिल होने को कहा, इसलिए मैंने डीपीएपी छोड़ने और कांग्रेस में फिर से शामिल होने का निर्णय लिया।' बता दें कि मोहिउद्दीन उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2022 में आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह आजाद के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)