होम उदयभान करवरिया से मुझे जान का खतरा, रिहाई पर विधानसभा में रो पड़ीं सपा विधायक विजमा यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 31, 2024 08:54 PM

उदयभान करवरिया से मुझे जान का खतरा, रिहाई पर विधानसभा में रो पड़ीं सपा विधायक विजमा यादव

उदयभान करवरिया से मुझे जान का खतरा, रिहाई पर विधानसभा में रो पड़ीं सपा विधायक विजमा यादव

उदयभान करवरिया से मुझे जान का खतरा, रिहाई पर विधानसभा में रो पड़ीं सपा विधायक विजमा यादव

उदयभान करवरिया की रिहाई पर बोलते हुए सपा विधायक विजमा यादव मंगलवार को स्पीकर के सामने विधानसभा में रो पड़ीं। रुंधे गले से विधायक विजमा ने कहा, मुख्यमंत्री उनकी बात सुन ली जाए। विजमा यादव बोलीं मेरे विधायक पति की हत्या प्रयागराज में हुई थी।इतने बड़े माफिया को बरी किया जा रहा हैं। तो फिर छोटे-छोटे अपराधियों को भी बरी कर दिया जाय। हमारी सुरक्षा आपके हाथ है मुख्यमंत्रीजी। मेरे पति को एके-47 से भून कर हत्या कर दी गई। अब सरकार इनके आरोपी उदयभान कवरिया व कपिल मुनि कवरिया को केस वापस लेकर रिहा किया जा रहा है। इससे उनकी जान को खतरा है।इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह मामला तत्काल आया है। इसमें सूचना की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सपा के बारे में सब जानते हैं, अपराधियों को संरक्षण देने के कारण ही उसने अपनी सरकार गवां दी। हम लोग अपराधियों के खिलाफ हैं। आप लोग राजू पाल को भूल गए जिनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इन्हें किसने मारा। सब जानते हैं। कृष्णानंद राय को किसने मारा। उसे मारने वाले माफिया को सुरक्षित रखने को पंजाब जेल भिजवा दिया गया।
मुख्यमंत्री देते रहे सुरेश खन्ना को कागज
सपा का इतिहास अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालो से भरा है। इसलिए कहता हूं ‘आईना जब भी उठाओ… पहले देखो फिर दिखाया करो !! थोड़ा प्यार दिखाओ। बात फैलाओ। दुनिया को बताओ। खन्ना जब यूपी में सपा व वर्तमान सरकार के बीच तुलना करते हुए अपराधों में अब आई कमी बता रहे थे बगल में बैठे सीएम उन्हें एक-एक कागज उठा कर पकड़ा रहे थे। खन्ना उसे पढ़ते हुए आंकड़े दे रहे थे। इससे पहले खराब कानून-व्यवस्था का मामला नियम-56 में सपा के संग्राम यादव ने उठाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)