होम संजीव बालियान सबसे आगे, इमरान मसूद ने 1200 रुपये में की जनसभा...

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 7, 2024 10:46 PM

संजीव बालियान सबसे आगे, इमरान मसूद ने 1200 रुपये में की जनसभा...

संजीव बालियान सबसे आगे, इमरान मसूद ने 1200 रुपये में की जनसभा...

संजीव बालियान सबसे आगे, इमरान मसूद ने 1200 रुपये में की जनसभा...

त्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में गर्मी का असर बड़े स्तर पर दिख रहा है। उम्मीदवार से लेकर वोटर तक भीषण गर्मी के बीच बाहर निकलने से बचते दिख रहे हैं। इसका असर पहले दो चरण के चुनावी खर्च में भी दिख रहा है। पहले दो चरण की 16 लोकसभा सीटों पर मतदान के बाद निकल कर आए चुनावी खर्च के आंकड़ों ने चौंकाया है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को चुनावी खर्च के लिए 95 लाख रुपये की सीमा तय की गई है। पहले दो चरण में मुख्य राजनीतिक दलों की ओर से आए चुनावी खर्च के आंकड़ों पर गौर करें तो पाएंगे कि सबसे अधिक मुजफ्फरनगर के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार संजीव बालियान ने खर्च किया है। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन के कांग्रेसी उम्मीदवार इमरान मसूद को लेकर जानकारी सामने आई है कि उन्होंने 1200 रुपये तक में अपनी जनसभा की।
संजीव, राधव और अरुण टॉप थ्री उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने खर्च के मामले में बाजी मारी है। इसमें सबसे आगे मुजफ्फरनगर के भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान हैं। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संजीव बालियान ने 59 लाख 73 हजार रुपये खर्च किए हैं। वहीं, राघव लखनपाल शर्मा सहारनपुर से भाजपा उम्मीदवार थे। उन्होंने मतदान की प्रक्रिया पूरी होने तक 59 लाख 43 हजार रुपये खर्च किए हैं। वहीं, पार्टी में खर्च के मामले में मेरठ लोकसभा सीट से प्रत्याशी रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल रहे। उन्होंने मतदान तक 55.87 लाख रुपये खर्च किए हैं। हालांकि, अभी उम्मीदवारों के चुनावी खर्च में काउंटिंग तक होने वाले व्यय का आंकड़ा जुड़ना है।
भाजपा गठबंधन प्रत्याशियों का खर्च
संजीव बालियान : 59.73
राघव लखनपाल शर्मा : 59.43
अरुण गोविल : 55.87
हेमा मालिनी : 54.53
जितिन प्रसाद : 53.68
महेश शर्मा : 47.68
कुंवर सर्वेश सिंह : 45
कंवर सिंह तंवर : 44.98
चंदन चौहान : 39.48
राजकुमार सांगवान : 35.76
रुचि वीरा सपा में सबसे अधिक खर्च करने वाली उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी की ओर से सबसे अधिक खर्च करने वाली उम्मीदवार रूचिवीरा रही हैं। रुचि वीरा मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोंक रही हैं। मुरादाबाद में पहले ही चरण में मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई। रुचि वीरा ने मतदान तक 57 लाख 24 हजार रुपये खर्च किए। वहीं, अलीगढ़ से सपा उम्मीदवार चुनाव खर्च के मामले में दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने 51 लाख 40 हजार रुपये मतदान तक खर्च किए। वहीं, गौतमबुद्ध नगर से सपा उम्मीदवार महेंद्र नागर 46 लाख 42 हजार रुपये खर्च कर तीसरे स्थान पर रहे हैं।सपा-कांग्रेस गठबंधन के सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने महज 18 लाख 13 हजार रुपये चुनाव खर्च दिखाया है। चुनाव आयोग को दिए गए आंकड़ों में उन्होंने चुनावी सभाओं पर 1200 से 2000 रुपये तक खर्च होने का दावा किया है। गठबंधन से वे सूची में आखिरी स्थान पर आते दिख रहे हैं।
सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों का खर्च:
रुचि वीरा : 57.24 लाख
बिजेंद्र सिंह : 51.40 लाख
महेंद्र नागर : 46.42 लाख
सुनीता वर्मा , सपा : 40.32 लाख
हरेंद्र मलिक : 39.31 लाख
दीपक सैनी : 35.45 लाख
दानिश अली : 31.36 लाख
भगवत शरण गंगवार : 27 लाख
इमरान मसूद : 18.13 लाख
इकरा चौधरी 19.58 लाख
बसपा के देवब्रत त्यागी पार्टी में सबसे आगे
बहुजन समाज पार्टी की ओर से देवब्रत त्यागी सबसे अधिक खर्च करने वाले उम्मीदवार रहे हैं। मेरठ लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार देवब्रत ने मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक 43 लाख 64 हजार रुपये खर्च किए हैं। वहीं, बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार चौधरी विजेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने चुनावी मैदान में मतदान तक 27 लाख 45 हजार रुपये खर्च किए। पीलीभीत लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीवार अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू ने मतदान की प्रक्रिया पूरी होने तक 24 लाख रुपये खर्च किए। इस सूची में वे तीसरे स्थान पर रहे हैं।
बसपा प्रत्याशियों का खर्च:
देवब्रत त्यागी : 43.64 लाख
विजेंद्र सिंह : 27.45 लाख
अनीस अहमद खां : 24 लाख
दारा सिंह प्रजापति : 22.28 लाख
माजिद अली : 16.55 लाख
मुजाहिद हुसैन : 13.53 लाख बसपा

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)