होम लगातार बढ़ती जा रही पीएम मोदी की पॉपुलैरिटी, जो बाइडेन और ऋषि सुनक भी छूटे पीछे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 22, 2024 08:28 PM

लगातार बढ़ती जा रही पीएम मोदी की पॉपुलैरिटी, जो बाइडेन और ऋषि सुनक भी छूटे पीछे

लगातार बढ़ती जा रही पीएम मोदी की पॉपुलैरिटी, जो बाइडेन और ऋषि सुनक भी छूटे पीछे

लगातार बढ़ती जा रही पीएम मोदी की पॉपुलैरिटी, जो बाइडेन और ऋषि सुनक भी छूटे पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मोदी की पॉपुलैरिटी के आगे जो बाइडेन और ऋषि सुनक जैसे नेता भी पीछे छूटते जा रहे हैं। हाल ही में आए एक और सर्वे में यह बात साबित हो चुकी है।

इस सर्वे में दुनिया की तमाम ताकतवर अर्थव्यवस्थाओं के प्रमुख भी डोमेस्टिक और ग्लोबल अपील के मामले में पीएम मोदी से काफी नीचे हैं। मॉर्निंग कन्सल्ट सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 78 परसेंट है। इसका मतलब है कि देश और दुनिया में एक बड़ी आबादी पीएम मोदी का समर्थन करती है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने एनडीए 1 और एनडीए 2, दोनों में मॉर्निंग कन्सल्ट चार्ट्स को लगातार टॉप किया है। सर्वे के रिजल्ट के मुताबिक पीएम मोदी एकमात्र नेता हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी के ऊपर है। उनके अलावा दुनिया के चार अन्य नेताओं की अप्रूवल रेटिंग 50 फीसदी के नीचे ही है। इनमें मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस ओब्रेडॉर, पीएम मोदी के सबसे नजदीक हैं, जिनकी रेटिंग 65 फीसदी है। वहीं, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई की रेटिंग 63 फीसदी है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में शुमार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज या तो टेबल के नीचे हैं या फिर बीच में। गौरतलब है कि बाइडेन 37 फीसदी, और सुनक व ओलाफ को 20 फीसदी से थोड़ी अधिक अप्रूवल रेटिंग मिली है।

पोलैंड के डोनाल्ड टस्क 50 फीसदी रेटिंग के साथ चार्ट में चौथे नंबर पर हैं। जबकि स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति विओला एमहर्ड ने 51 फीसदी की रैंकिंग हासिल की है। मॉर्निंग कंसल्ट की लेटेस्ट अप्रूवल रेटिंग 30 जनवरी और 5 फरवरी के बीच जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है। यह रेटिंग सर्वे में शामिल सभी देशों में सात दिन तक चली ओपिनियन के आधार पर तैयार की गई है। अमेरिका आधारित यह सर्वे एजेंसी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सर्वे एजेंसियों में शामिल है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)