होम मैथ्स ओलम्पियाड में आरव को ऑल इण्डिया द्वितीय रैंक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 16, 2024 07:05 PM

मैथ्स ओलम्पियाड में आरव को ऑल इण्डिया द्वितीय रैंक

मैथ्स ओलम्पियाड में आरव को ऑल इण्डिया द्वितीय रैंक

मैथ्स ओलम्पियाड में आरव को ऑल इण्डिया द्वितीय रैंक

लखनऊ, 16 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के कक्षा-7 के छात्र आरव कुमार सिंह ने इण्टरनेशनल एबेकस, वेदिक एवं मेंटल मैथ्स ओलम्पियाड में अखिल भारतीय द्वितीय रैंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। यह ओलम्पियाड शैक्षणिक संस्था माइंड पॉवर एजूकेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ। यह ओलम्पियाड तीन चरणों में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश के 5000 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। ओलम्पियाड में सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अत्यन्त त्वरित गति से गणित के कठिन सवालों के जवाब निकालकर अपने मेधात्व का परचम लहराया एवं साबित कर दिया है कि निकट भविष्य में यह मेधावी छात्र अपने ज्ञान व बौद्धिक प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। ओलम्पियाड के आयोजकों ने आरव की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने आरव के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रो. किंगडन ने सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह एवं शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया। सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)