होम समाजवादी पार्टी का ऐलान, मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 20, 2022 10:50 PM

समाजवादी पार्टी का ऐलान, मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी का ऐलान, मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी का ऐलान, मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि मैनपुरी मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहा जाता है। माना जा रहा है कि मैनपुरी का करहल सीट यादव बहुल है और यही कारण है कि अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। इसे अखिलेश यादव के लिए सेफ सीट भी कहा जा रहा है। आपको बता दें कि अखिलेश यादव पर लगातार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा दबाव बना रही थी। कई दिनों से इस बात के भी कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में लड़ सकते हैं।फिलहाल मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं जबकि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद हैं। माना जा रहा था कि आजमगढ़ के गोपालपुर सीट से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। इसके बाद उनके लिए संभल का गन्नौर सीट भी सुर्खियों में आया। गन्नौर सीट से भी मुलायम सिंह यादव विधायक रह चुके हैं। हालांकि अब समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव के लिए करहल सीट का ऐलान कर दिया गया है। करहल के आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो मैनपुरी, इटावा, यशवंत नगर, सैफई जैसे इलाके हैं। इसका साफ मतलब यह है कि अखिलेश यादव अपने घर से ही चुनाव लड़ रहे हैं।इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ को भाजपा की ओर से उनके घर गोरखपुर शहर से चुनावी मैदान में उतारा गया है जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी उनके घर सिराथू से चुनावी मैदान में भाजपा ने टिकट देकर उतारा है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती पहले ही चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। अखिलेश यादव ने आज ही यह कहकर कयासों का नया दौर शुरू कर दिया था कि गोरखपुर में छठे चरण में चुनाव होने हैं जबकि वह इससे पहले भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)