होम क्या गोरखपुर से चंद्रशेखर आजाद का समर्थन करेगी समाजवादी पार्टी? अखिलेश यादव ने दिया यह जवाब
क्या गोरखपुर से चंद्रशेखर आजाद का समर्थन करेगी समाजवादी पार्टी? अखिलेश यादव ने दिया यह जवाब
उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। चुनावी ऐलान के साथ ही अब प्रत्याशी भी मैदान में पूरे दमखम के साथ उतरने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा ने गोरखपुर शहर से प्रत्याशी बनाया है। आज आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर सीट से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल किया गया। इस सवाल का जवाब अखिलेश यादव ने सीधे-सीधे तो नहीं दिया लेकिन यह जरूर कहा कि गोरखपुर इकाई के प्रत्याशियों से बात करके इस बात पर फैसला लिया जाएगा। अखिलेश ने दावा किया कि गोरखपुर से कई लोगों ने टिकट मांगे हैं। पार्टी गोरखपुर यूनिट से बात करेगी और फिर प्रत्याशी पर फैसला लिया जाएगा।आपको बता दें कि गोरखपुर सदर सीट पर छठे चरण में मतदान होना है। इसके अलावा आज अखिलेश यादव ने राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कई कामों को लेकर ऐलान किए है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी सरकार बनते ही राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा। यह समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने नारा दिया, "सपा का संकल्प, कर्मचारियों का होगा कायाकल्प", "कर्मचारियों का इंकलाब होगा, बाईस में बदलाव होगा"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।