होम चुनाव से पहले यूपी में भाजपा के दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 19, 2021 11:31 PM

चुनाव से पहले यूपी में भाजपा के दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत

चुनाव से पहले यूपी में भाजपा के दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत

चुनाव से पहले यूपी में भाजपा के दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। सत्तारूढ़ भाजपा एक बार फिर से सत्ता में वापसी के लिए पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में आज पार्टी की ओर से जन विश्वास यात्रा का आगाज किया गया। जन विश्वास यात्रा को उत्तर प्रदेश में 6 जगहों से निकाला गया जिसे पार्टी के दिग्गज नेताओं ने हरी झंडी दिखाई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंबेडकरनगर में यात्रा को हरी झंडी दिखाई। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झांसी में विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई तो वहीं केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिजनौर से इस यात्रा को विदा किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया में मौजूद रहे तो वही महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गाजीपुर में यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सभी नेताओं ने विशाल जनसभा को संबोधित भी किया। यात्रा के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इन यात्राओं के माध्‍यम से हम भाजपा के केंद्र और राज्‍य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी। उन्होंने बताया कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए गुजरेंगी और जनता के आशीर्वाद से विधानसभा चुनाव में हम 300 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा भाजपा की सरकार बनाएंगे। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में छह परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत की और उस समय की समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ परिवर्तन का संकल्प लेकर प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों से यह यात्रा गुजरी। 2017 में भाजपा और सहयोगियों ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में 325 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।

भाजपा है तो विकास है: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अंबेडकरनगर में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि अंबेडकर नगर से जनविश्वास यात्रा की शुरुआत करते हुए जनसभा में भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, ये सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी राजनीति पार्टी में ये कभी भी संभव नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि पहले संस्कृति थी कि वोट बंटोरो, भाई को भाई से लड़ाओ, लोगों से वोट लेकर उन्हें भूल जाओ और अगले चुनाव में नए-नए नारे लेकर आ जाओ। अब जनता के बीच जाना, लोगों का विश्वास प्राप्त करना, जो कहा था, वो करके दिखाना, ये संस्कृति मोदी जी ने विकसित की है। देश में सभी राजनीतिक पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित हो चुकी हैं। वोटबैंक की राजनीति करती हैं। मोदी जी की सभी योजनाएं एक ही बात को इंगित करती हैं- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।

 

हम जो कहते हैं वो करते हैं: राजनाथ

देश के रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने आज झांसी में उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम जनता से झूठ बोलकर जनता का समर्थन हासिल नहीं करना चाहते हैं। हम जो बोलते हैं वो करते हैं। आज़ाद भारत के इतिहास में नेताओं ने जनता से कई वादे किए। उन नेताओं ने अगर अपने वादे पूरे कर दिए होते तो शायद भारत आज दुनिया का ताक़तवर देश बन गया होता। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में विश्वास का संकट हमने दूर किया है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)