होम सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ प्रतियोगिताएं संपन्न, शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने किया
सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ प्रतियोगिताएं संपन्न, शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने किया
सांसद खेल स्पर्धा के तहत दौड़, लंबी कूद, भारोत्तोलन आदि प्रतियोगिता के आयोजन किए गए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अरुण कुमार सागर ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कियाइस अवसर पर ग्राम ढकिया तिवारी की बालिका आकांक्षा शुक्ला पुत्री अद्वैत शुक्ला जो कि 43 किग्रा बॉडी वेट श्रेणी पॉवरलिफ्टिंग में कानपुर में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर बीकानेर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रवेश किया। विजेता आकांक्षा शुक्ला को सांसद अरुण सागर व विधायक तिलहर रोशनलाल वर्मा, ढकिया तिवारी ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह चौहान ने सम्मानित किया। आकांक्षा शुक्ला को सभी ने राष्ट्रीय स्तर पर विजयी होने का आशीर्वाद देते हुए जनपद शाहजहांपुर का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी। इसी क्रम में जलालाबाद विधानसभा के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल में भी खेल स्पर्धा महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

जिसमें दौड़, लंबी कूद, वॉलीबाल आदि प्रतियोगिता के आयोजन किए गए। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर का वहां उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से एवं बुके देकर स्वागत किया। उसके पश्चात सांसद ने झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान जलालाबाद ब्लॉक प्रमुख श्रीमती लता सिंह एवं उनके पति अमित कुमार सिंह, मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, अनिल गुप्ता,पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
इसी के अगले क्रम में विधानसभा ददरौल की सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ खेल प्रतियोगिता का आयोजन नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथोड़ा में संपन्न हुआ।

जिसमें दौड़, लंबी कूद, कुश्ती आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ददरौल विधानसभा विधायक मानवेंद्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सागर, जलालाबाद ब्लॉक प्रमुख पति अमित कुमार सिंह, अंकित सागर आदि लोग उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।