होम यूपी में भाजपाईयों को गुंडागर्दी का लाइसेन्स: सुरजेवाला
यूपी में भाजपाईयों को गुंडागर्दी का लाइसेन्स: सुरजेवाला
बलिया के दुर्जनपुर गांव में जिला प्रशासन की मौजूदगी में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के बेटे ने कहा कि सीओ, इंस्पेक्टर और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दबंगों ने पिता को गोली मारी है। उनका कहना है कि पुलिस खड़े होकर पूरे घटनाक्रम को देखती रही।
मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा- यू.पी में भाजपाईयों को गुंडागर्दी का लाइसेन्स! जब शासक अपराधी हों, क़ानून गुंडों की दासी हो, तो संविधान को रौंदना राजधर्म बन जाता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।