होम नोबेल 2020: यूएन वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार
नोबेल 2020: यूएन वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार
यूएन वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के अनुसार, दुनिया के 88 देशों में वो सालाना क़रीब नौ करोड़ 70 लाख लोगों की मदद करते हैं
इस वर्ष शांति का नोबेल पुरस्कार यूएन वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम (WFP) को दिया गया है. शुक्रवार को इस पुरस्कार की घोषणा की गई.
दुनिया भर में भुखमरी से लड़ाई करने के लिए इस संस्था को 2020 का 'शांति पुरस्कार' दिया गया है.
नोबेल कमेटी ने कहा, "भूख को युद्ध और संघर्ष के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने से रोकने के लिए की जा रहीं कोशिशों में वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम ने अग्रणी भूमिका निभाई है."
इस पुरस्कार की ईनाम राशि 11 लाख डॉलर है.
वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के प्रवक्ता ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'यह उनके लिए गर्व का समय है.'
उनके अनुसार, दुनिया के 88 देशों में वो सालाना क़रीब नौ करोड़ 70 लाख लोगों की मदद करते हैं.
पिछले साल शांति का नोबेल पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री अबे अहमद को दिया गया था.
इस वर्ष पुरस्कार के लिए कोई 211 व्यक्तियों और 107 संगठनों को नामित किया गया था.
लेकिन नोबेल फ़ाउंडेशन के नियमों के अनुसार, नामांकन के लिए नामित लोगों की लिस्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाता और संगठन का कहना है कि इससे जुड़ी तमाम अटकलें, सिर्फ़ और सिर्फ़ अनुमान कही जा सकती हैं.
वैसे इस साल के पुरस्कार के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को काफ़ी पसंदीदा समझा जा रहा था
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।