होम प्रयागराज में मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पिंडदान करने पर कांग्रेस के नौ नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2020 07:50 PM

प्रयागराज में मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पिंडदान करने पर कांग्रेस के नौ नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज में मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पिंडदान करने पर कांग्रेस के नौ नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज में मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पिंडदान करने पर कांग्रेस के नौ नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संगम के तट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कथित तौर पर पिंडदान करने वाले कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

 

दारागंज थाने के प्रभारी धाकेश्वर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (प्रयागराज) के जिला उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा ने शुक्रवार को इस संबंध में तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नफीस अनवर की अगुवाई में लोगों ने मुख्यमंत्री का कथित तौर पर पिंडदान किया.

 

सिंह ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नफीस अनवर, डाक्टर पूनम सिंह पटेल, संजय तिवारी, सुरेश यादव, विवेकानंद पाठक, अनिल पांडेय, प्रदीप द्विवेदी, बृजेश गौतम और पंडा यज्ञ नारायण तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.

इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मुकदमा

 

सिंह ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 270, 295-ए और 500 एवं महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. इस मामले की विवेचना उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव को सौंपी गयी है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज खत्म होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने शुक्रवार को संगम तट पर कथित तौर पर प्रतीकात्मक श्राद्ध और तर्पण किया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)