होम मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 736 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 26,210 पर पहुंची
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 736 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 26,210 पर पहुंची
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 736 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 26,210 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 11 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 791 हो गयी है। राज्य के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में दो, सागर में दो और इंदौर, मुरैना, जबलपुर, खरगोन, नीमच, हरदा, और सतना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 302 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 150, उज्जैन में 71, सागर में 31,बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19, जबलपुर में 23,खरगोन में 17,देवास, मंदसौर एवं ग्वालियर में 10-10, और धार, मुरैना, नीमच एवं राजगढ़ में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 177 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 99, ग्वालियर में 63, मुरैना में 49, उज्जैन में 24, छतरपुर में 30 और जबलपुर में 28 नये मामले आये।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।