होम सर्वदलीय बैठक: ममता बनर्जी ने कहा- चीन एक तानाशाह देश है,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 19, 2020 08:00 PM

सर्वदलीय बैठक: ममता बनर्जी ने कहा- चीन एक तानाशाह देश है,

सर्वदलीय बैठक: ममता बनर्जी ने कहा- चीन एक तानाशाह देश है,

सर्वदलीय बैठक: ममता बनर्जी ने कहा- चीन एक तानाशाह देश है,

भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 17 पार्टी के अध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी हिस्सा लिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी नेताओं को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना के जवान गलवान घाटी में पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

सर्वदलीय बैठक में ममता बनर्जी ने कहा है कि चीन एक तानाशाह देश है, उसके मन में जो आता है करता है। लेकिन, भारत एक लोकतांत्रिक देश है, ऐसे में हम सबको मिलकर चीन के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी।

ममता बनर्जी ने कहा कि जब बात देश की होगी तो हमसब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। ममता ने कहा कि चीन के खिलाफ एकमत होना होगा, एक आवाज में चीन का विरोध करना होगा और एक होकर उसे जवाब देना होगा।

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि टेलीकॉम, मोबाइल व एविएशन सेक्टर में चीन के निवेश को बंद करना होगा। इससे हमें थोड़ी मुश्किलें होंगी, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जा सकता है। लेकिन, हर हाल में चाइना के प्रोडक्ट की देश में एंट्री पर रोक लगाना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)