होम गुजरात राज्‍यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा, जानें क्‍यों

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 19, 2020 07:58 PM

गुजरात राज्‍यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा, जानें क्‍यों

गुजरात राज्‍यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा, जानें क्‍यों

गुजरात राज्‍यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा, जानें क्‍यों

आठ राज्‍यों में हुए राज्‍यसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. इससे पहले कि नतीजों का पता चलता, एक नया बखेड़ा शुरू हो गया है. पता चला है कि गुजरात में कांग्रेस ने एक अर्जी दायर की है, जिसमें कहा गया है कि भाजपा विधायक केसरी सिंह का ने प्रॉक्‍सी वोट डाला है. कांग्रेस की ओर से यह अर्जी चुनाव आयोग को दी गई है. बता दें कि आठ राज्‍यों की 19 राज्‍य सभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे.कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को जो अर्जी दी गई थी, उसमें कहा गया है कि केसरी सिंह सोलंकी का प्रॉक्‍सी वोट डाला गया था. केसरी सिंह खुद अस्‍पताल में भर्ती थे, इसलिए ऐसा किया गया. इस पूरे मामले पर कांग्रेस को आपत्‍ति है. कांग्रेस का कहना है कि अगर किसी पार्टी की ओर से किसी मतदाता केा प्रॉक्‍सी वोट देना होता है तो इस मामले में कम से कम तीन दिन पहले चुनाव आयोग को बताना पड़ता है. इतनी जल्‍दी न तो आवेदन दिया जा सकता है न ही इस पर फैसला हो सकता है. वहीं एक मामला है, कांग्रेस ने यह भी कहा है कि भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासमा के चुनाव को तो हाईकोर्ट पहले ही रद चुका है, ऐसे में उन्‍हें वोट देने का अधिकार कैसे हो सकता है.आपको बता दें कि कांग्रेस के केसी. वेणुगोपाल व नीरज डांगी भाजपा के राजेंद्र गहलोत राजस्थान से राज्यसभा के नए सदस्य चुने गए हैं. राज्य से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में इन तीनों ने जीत दर्ज की है. भाजपा के दूसरे प्रत्याशी ओंकार सिंह लखावत थे, जो चुनाव हार गए. राजस्थान से राज्यसभा के लिए कुल 10 सीटे हैं. आज के चुनाव परिणाम के बाद सात सीटें भाजपा व तीन सीट कांग्रेस के खाते में आ गई हैं.कांग्रेस की ओर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राज्यसभा में भेजे गए हैं. डॉ मनमोहन सिंह पिछले वर्ष भाजपा के मदन लाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर निर्विरोध चुने गए थे. कांग्रेस ने पिछले साल अगस्त में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को यहां से राज्यसभा के लिए चुना था. भाजपा के राज्यसभा सदस्य विजय गोयल, नारायण पंचारिया व रामनारायण डूडी का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा होने के बाद यह चुनाव हुए हैं. चुनाव पहले 26 मार्च को होना था, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण महामारी को देखते हुए इसे टाल दिया गया. राज्य विधानसभा में कुल 200 विधायकों में से कांग्रेस के पास 107 विधायक व भाजपा के पास 72 विधायक हैं. राज्य के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस को है. राज्यसभा चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों व माकपा के एक विधायक ने भी कांग्रेस के प्रत्याशियों का समर्थन किया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)