होम Unlock 1 के 7वें दिन कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, भारत दुनियाभर में 5वें स्थान पर

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 7, 2020 10:13 PM

Unlock 1 के 7वें दिन कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, भारत दुनियाभर में 5वें स्थान पर

Unlock 1 के 7वें दिन कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, भारत दुनियाभर में 5वें स्थान पर

Unlock 1 के 7वें दिन कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, भारत दुनियाभर में 5वें स्थान पर

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने रविवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने सोमवार से उपासना स्थलों वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित 820 स्मारकों को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऐसे करीब 65 स्मारक खोले जाने की संभावना नहीं हैं। संस्कृति मंत्रालय ने एएसआई द्वारा संरक्षिक 3,000 से अधिक स्मारकों में से केवल उन स्मारकों को खोलने का फैसला किया है जहां धार्मिक आयोजन होते हैं, जैसे कि हौज खास एन्क्लेव में नीला मस्जिद, कुतुब पुरातात्विक क्षेत्र और पुरानी दिल्ली में लाल गुंबद। उन्होंने कहा कि स्मारक के अधिकारी कोरोना वायरस से संबंधित केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। मंत्री ने ट्वीट किया, 'आज संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षित 820 सक्रिय गतिविधियों वाले स्मारकों को आठ जून से खोलने की स्वीकृति दी है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का पालन हो यही अपेक्षा है।' एएसआई द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और स्थल कोविड-19 के चलते 17 मार्च से बंद हैं। सूत्रों ने कहा कि इन स्थलों पर आगंतुकों के लिये ई-टिकट और मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार से खोले जाने वाले एएसआई स्मारकों में उत्तरी क्षेत्र से 114, मध्य क्षेत्र से 155, पश्चिमी क्षेत्र से 120, दक्षिणी क्षेत्र से 279 और पूर्वी क्षेत्र से लगभग 100 स्मारक शामिल हैं। ऐसे सबसे अधिक स्मारक वडोदरा (77) में हैं। इसके बाद चेन्नई में ऐसे 75, धारवाड़ में 73 और बेंगलुरु में 69 स्मारक हैं। राज्यवार बात करें तो उत्तर प्रदेश में ऐसे 111 और महाराष्ट्र में 65 स्मारक हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 60 स्मारक हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)