होम दिल्ली में सस्ती नहीं होगी शराब, सरकार ने शराब पर कोरोना चार्ज हटाने का प्रस्ताव टाला
दिल्ली में सस्ती नहीं होगी शराब, सरकार ने शराब पर कोरोना चार्ज हटाने का प्रस्ताव टाला
दिल्ली में शराब के दाम अभी कम होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। लोगों को अभी भी शराब की कीमत में 70% कोरोना सेस देना पड़ रहा है और फिलहाल शराब पर लगे 70% सेस को वापस लेने के फैसले को केजरीवाल सरकार ने टाल दिया है।
लॉकडाउन के बीच सरकार ने शराब की बिक्री को लेकर छुट क्या दी, लोगों ने लॉकडाउन के सभी नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। शराब की बिक्री शुरू होने पर ठेकों के बाहर लंबी लाइनें देखी गईं। इन लंबी कतारों को देखकर सरकार भी चकरा गई। लोगों को डरा धमका कर समझाया गया लेकिन काम नहीं बना। इसके बाद दिल्ली सरकार ने शराब पर 70% सैस लगा दिया ताकि लोग कम खरीदें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।