होम लॉकडाउन से कंपनियों का राजस्व 25 फीसदी गिरा, हालात सुधरने में लगेगा एक साल

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 21, 2020 07:28 PM

लॉकडाउन से कंपनियों का राजस्व 25 फीसदी गिरा, हालात सुधरने में लगेगा एक साल

लॉकडाउन से कंपनियों का राजस्व 25 फीसदी गिरा, हालात सुधरने में लगेगा एक साल

लॉकडाउन से कंपनियों का राजस्व 25 फीसदी गिरा, हालात सुधरने में लगेगा एक साल

लॉकडाउन के कारण कंपनियों के राजस्व में 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है। व्यवसायों को सामान्य स्थिति में लौटने में अब एक साल से अधिक का समय लग सकता है। एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है। ऑनलाइन निवेश जुटाने में मदद करने वाली कंपनी स्क्रिपबॉक्स द्वारा किए गए सर्वेक्षण 'कोविड-19 एवं आपकी संपत्ति' के तहत कंपनियों के राजस्व और रोजगार पर लॉकडाउन के असर की जानकारी मिली है।
सर्वेक्षण में शामिल शीर्ष कॉरपोरेट अधिकारियों, व्यवसाय मालिकों और संस्थापकों में से लगभग 67 प्रतिशत ने कहा कि कंपनियों के राजस्व में लॉकडाउन के दौरान पहले से 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है।
इसके अलावा सभी उत्तरदाताओं का मानना है कि व्यापार 2021 तक ही सामान्य रूप में वापस आ सकेगा, जबकि 22 प्रतिशत लोगों का मानना है कि व्यापार जगत में सामान्य स्थिति के लौटने में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद एक साल से अधिक समय लग सकता है। स्क्रिपबॉक्स ने एक मई से 15 मई 2020 के बीच यह ऑनलाइन सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण में कॉरपोरेट जगत के करीब 1,200 लोगों ने भाग लिया। इनमें से 54 प्रतिशत बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोग, 32 प्रतिशत छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) में काम करने वाले और 14 प्रतिशत स्टार्टअप्स में काम करने वाले लोग हैं।

सर्वेक्षण में पता चला कि कंपनियों के राजस्व में गिरावट के साथ ही रोजगार का भी नुकसान हुआ है। करीब 90 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने माना कि नौकरियों में 25 प्रतिशत से कम कटौती हुई है, जबकि शेष 10 प्रतिशत ने कहा कि उनकी कंपनी में 25 प्रतिशत से अधिक लोगों की छंटनी हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)