होम डेढ़ लाख प्रवासी 87 ट्रेनों से कल आएंगे बिहार, सबसे ज्यादा 20 ट्रेन गुजरात से आएंगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 21, 2020 06:58 PM

डेढ़ लाख प्रवासी 87 ट्रेनों से कल आएंगे बिहार, सबसे ज्यादा 20 ट्रेन गुजरात से आएंगी

डेढ़ लाख प्रवासी 87 ट्रेनों से कल आएंगे बिहार, सबसे ज्यादा 20 ट्रेन गुजरात से आएंगी

डेढ़ लाख प्रवासी 87 ट्रेनों से कल आएंगे बिहार, सबसे ज्यादा 20 ट्रेन गुजरात से आएंगी

दूसरे राज्यों से एक लाख 43 हजार लोग गुरुवार को 87 ट्रेनों से बिहार आएंगे। वहीं 85 ट्रेनों से एक लाख 40 हजार लोग बुधवार को पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर कहा है कि प्रवासी श्रमिक घबराएं नहीं, जो भी आना चाहते हैं, उन्हें लाने की पूरी व्यवस्था की गई है। सभी को लाया जाएगा।

सूचना जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गुरुवार को बिहार आने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक 20 गुजरात से आएंगी। इसी प्रकार दिल्ली से दस, महाराष्ट्री से आठ, उत्तर प्रदेश से छह, पंजाब से पांच, तमिलनाडु से चार तथा हरियाणा और कर्नाटक से तीन-तीन ट्रेनें आएंगी। दो राजधानी एक्सप्रेस भी आएंगी।

7.46 लाख रह रहे क्वारेंटाइन सेंटर पर
राज्य में अभी तक दस हजार 353 प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें सात लाख 45 हजार 881 प्रवासी रह रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंदों के लिए 153 आपदा राहत केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिन्हें भी भोजन, आवासन और चिकित्सकीय सुविधाएं दी जा रही हैं। सचिव ने कहा कि राशन कार्ड विहीन 18 लाख पांच हजार परिवारों के खाते में एक-एक हजार की मुख्यमंत्री सहयाता राशि दी गई है।

इन सभी को राशन कार्ड भी मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही अन्य योग्य लोगों के लिए भी राशन कार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अनुमंडलों में इसके लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं अधिक-से-अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के लिए लॉकडाउन के दौरान अभीतक दो करोड़ 77 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं।

तीन मई बाद आने वाले 999 पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार ने कहा कि तीन मई के बाद बिहार आने वाले प्रवासियों में 999 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अभी तक 76 हजार 361 वाहन जब्त किए गए, जिनके मालिकों से 17 करोड़ 87 लाख की वसूली की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)