होम कोरोना के खिलाफ जंग में सीएपीएफ की नौ कंपनियां महाराष्ट्र भेजेगा केंद्र
कोरोना के खिलाफ जंग में सीएपीएफ की नौ कंपनियां महाराष्ट्र भेजेगा केंद्र
कोरोना के खिलाफ जंग में बुरी तरह से जूझ रहे महाराष्ट्र को तत्काल राहत पहुंचाते हुए केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों की नौ कंपनियों को वहां भेजने का आदेश दिया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 10 कंपनियों को हटाने का आदेश दिया है। इनमें से पांच कंपनियां महाराष्ट्र भेजी जाएंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में महाराष्ट्र में सीएपीएफ की नौ कंपनियां भेजने का आदेश दिया गया है। इनमें पांच कंपनियां जम्मू-कश्मीर से हटाई जाने वाली 10 कंपनियों में से होंगी। जबकि, चार कंपनियां मुंबई में ही तैनात आरएएफ, सीआइएसएफ और सीआरपीएफ से होंगी।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से सीएपीएफ की 10 कंपनियों में एक हजार से ज्यादा जवानों को हटाया जाएगा। महाराष्ट्र में जो नौ कंपनियां भेजी जाएंगी उनमें रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की चार, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की दो और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की तीन कंपनियां शामिल होंगी।
गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि कोरोना के खिलाफ जंग में लॉकडाउन व अन्य प्रतिबंधों को लागू करने के काम में जुटी राज्य की पुलिस को आराम देने के लिए केंद्र से फोर्स की मांग की जाएगी। इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से सीएपीएफ की 20 कंपनियों की मांग की थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।