होम जनता कर्फ्यू पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, हर किसी को करना चाहिए इसका समर्थन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 21, 2020 08:11 PM

जनता कर्फ्यू पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, हर किसी को करना चाहिए इसका समर्थन

जनता कर्फ्यू पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, हर किसी को करना चाहिए इसका समर्थन

जनता कर्फ्यू पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, हर किसी को करना चाहिए इसका समर्थन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील को वक्त की जरूरत बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये देश में हर किसी से इसका समर्थन करने और अन्य लोगों को इस आंदोलन में शामिल होने के प्रति प्रोत्साहित करने को कहा है। शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में सभी नागरिकों से उन लोगों का आभार व्यक्त करने को कहा जो इस महामारी के बीच देश को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिये चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जनता कर्फ्यू के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील वक्त की जरूरत है। जब भारत कोरोना से लड़ रहा है, ऐसे में आइये कोविड-19 को पराजित करने की अपनी कोशिश करें। 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घरों में ही रहें। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी प्रोत्साहित करें। यह हमारा आंदोलन है और इसे साथ मिलकर हम जीतेंगे।’’

शाह ने कहा, ‘‘ कल जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे जो लोग भारत को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं, उनके प्रति अपना समर्थन और आभार व्यक्त करना न भूलें। अपने परिवार के साथ घर की बालकनियों में आकर उनका धन्यवाद व्यक्त करें।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 को हराने के लिए जागरूक और ज़िम्मेदार नागरिक बने और ‘जनता-कर्फ्यू’ को सफल बनायें।’’ उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)