होम कलियुग में वायरस से हम लड़ नहीं सकते: सुप्रीम कोर्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 19, 2020 08:17 PM

कलियुग में वायरस से हम लड़ नहीं सकते: सुप्रीम कोर्ट

कलियुग में वायरस से हम लड़ नहीं सकते: सुप्रीम कोर्ट

कलियुग में वायरस से हम लड़ नहीं सकते: सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश अरुण मिश्रा ने देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस पर चिंता जताते हुए बुधवार को कहा कि कलियुग में वायरस से हम लड़ नहीं सकते। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक हथियार तो हम बना सकते हैं लेकिन वायरस से नहीं लड़ सकते।

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि हर 100 साल में इस तरह की महामारी फैलती है। न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि इंसान की हैसियत इन वायरस के सामने बौनी पड़ जाती है। आप हथियार तो बना सकते हैं लेकिन इस जानलेवा वायरस से नहीं लड़ सकते हैं। उन्होंने एक सुनवाई के दौरान अदालत में वकीलों की भीड़ को लेकर यह टिप्पणी की। टीका विकसित करने की जरूरतों पर बैठक
कोविड-19 का टीका विकसित करने के तहत अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) की जरूरतों के मद्दनेजर नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने बुधवार को सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन के साथ बैठक की। चीन में दिसंबर में फैले इस वायरस ने दुनियाभर के 155 देशों को चपेट में ले लिया है और करीब दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

नीति आयोग ने एक ट्वीट में कहा कि उसके सदस्य डॉ वीके पॉल ने सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के साथ कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए आरएंडडी की आवश्यकताओं के मद्दनेजर बैठक की अध्यक्षता की। इसमें कहा गया कि बैठक में जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद समेत अन्य विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार चार नए मामले प्रकाश में आने के बाद बुधवार तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 151 तक पहुंच गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)