होम फ्लोर टेस्ट के आदेश पर BJP में खुशी की लहर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 19, 2020 08:15 PM

फ्लोर टेस्ट के आदेश पर BJP में खुशी की लहर

फ्लोर टेस्ट के आदेश पर BJP में खुशी की लहर

फ्लोर टेस्ट के आदेश पर BJP में खुशी की लहर

मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट कराए जाने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला लिया. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र बुलाया जाए और शाम 5 बजे के पहले फ्लोर टेस्ट कराया जाए. इस फैसले का इंतजार कर रहे बीजेपी नेताओं में आदेश सुनाए जाने के बाद उत्साह की लहर दौड़ गई. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ट्वीट कर इस फैसले को सत्य की जीत बताने लगे.

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान शिवराज सिंह चौहान ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्यमेव जयते यानी सत्य की जीत बताया है. साथ ही दावा किया कि फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस पराजित होगी. चौहान ने गुरुवार को कहा कि फ्लोर टेस्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने किया है. वर्तमान में जो सरकार है, वह अल्पमत की सरकार है और उसके बावजूद लगातार फैसले ले रही है, नियुक्तियां कर रही है. शुक्रवार को होने वाले शक्ति परीक्षण में कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ेगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)