होम कोविड-19 : तिरुपति मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 19, 2020 07:47 PM

कोविड-19 : तिरुपति मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद

कोविड-19 : तिरुपति मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद

कोविड-19 : तिरुपति मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद

आंध्र प्रदेश में अधिकारियों ने गुरुवार को तिरुमाला के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर को भक्तों के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है। यह कदम कोरोनावायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उठाया गया है। देश के सबसे समृद्ध मंदिर का प्रबंधन देखने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाली घाट रोड को बंद कर दिया है। मंदिर की ओर आने वाले भक्तों को वापस लौटा दिया गया है।

महाराष्ट्र के एक भक्त में कोविड-19 के संदिग्ध लक्षण नजर आने के बाद यह कदम उठाया गया। संदिग्ध को तिरुपति की एक अस्पताल में भेज दिया गया है।

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अल्ला नानी ने अमरावती में घोषणा की कि सभी मंदिर 31 मार्च तक के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि रोजाना होने वाली पूजन-आरती जारी रहेंगी लेकिन भक्तों को दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सभी बड़े चर्च और मस्जिद भी बंद रहेंगे, ताकि ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर पुजारी अनुष्ठान कर सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)