होम शुक्रवार सुबह 5:30 बजे होगी फांसी, दोषियों के व्यवहार में आया बदलाव

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 19, 2020 07:42 PM

शुक्रवार सुबह 5:30 बजे होगी फांसी, दोषियों के व्यवहार में आया बदलाव

शुक्रवार सुबह 5:30 बजे होगी फांसी, दोषियों के व्यवहार में आया बदलाव

शुक्रवार सुबह 5:30 बजे होगी फांसी, दोषियों के व्यवहार में आया बदलाव

निर्भया केचारों दोषियों की फांसी पर रोक लगाने वाली याचिका दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से खारिज होने के बाद तिहाड़ जेल में फांसी की तैयारी तेज कर दी गई है। शुक्रवार सुबह 5:30 बजे चारों दोषियों (विनय कुमार शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह और अक्षय कुमार सिंह) को फांसी दी जाएगी।वहीं, फांसी पर रोक की याचिका खारिज होने पर परिजनों में भारी निराशा है। बृहस्पतिवार शाम दोषी मुकेश के परिजन उससे मुलाकात के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। माना जा रहा है कि तिहाड़ जेल प्रशासन उनकी मुलाकात के लिए नियमों के मुताबिक कदम उठाएगा।वहीं, फैसला आने के बाद निर्भया की मां कोर्ट के बाहर निकलने पर रो पड़ीं। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि अब 7 साल बाद जाकर उनकी बेटी को न्याय मिलने जा रहा है। इससे पहले बृहस्पतिवार को कोर्ट ने दोषियों की फांसी पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी। कोर्ट के इस फैसले के बाद शुक्रवार सुबह 5:30 बजे चारों दोषियों विनय कुमार शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह और अक्षय कुमार सिंह को तिहाड़ जेल संख्या-3 में फांसी दी जाएगी।वहीं, कोर्ट के फैसले पर दोषियों के वकील ने कहा है कि इन्हें भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर भेज दो या फिर डोकलाम (भारत-चीन बॉर्डर) भेज दो, लेकिन फांसी मत दो। वे भारत-पाक या फिर चीन-भारत बॉर्डर पर देश की सेवा ही करेंगे। साथ ही कहा कि वे इस बाबत एक एफिडेविट भी देंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)