होम कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत, सरकार ने उठाए सख्त कदम!

Alert Star Digital Team Mar 19, 2020 07:37 PM

कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत, सरकार ने उठाए सख्त कदम!

कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत, सरकार ने उठाए सख्त कदम!

कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत, सरकार ने उठाए सख्त कदम!

सरकार द्वारा काफी एहतियात बरते जाने के बावजूद भारत में कोरोना वायरस बहुत तीव्र गति से पैर पसार रहा है। अधिकतर स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है।

खास खबर सर छपी खबर के अनुसार, सकार ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने की हिदायत दी हुई है। लोगों से कहा गया है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें और यथासंभव घर पर ही रहें। शैक्षणिक संस्थान, मॉल, जिम, स्विमिंग पूल सहित कई स्थानों पर फिलहाल ताला लग गया है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं।

कोरोनावायरस से लड़ने की दिशा में भारत सरकार का एक और कठोर कदम सामने आ गया है। 22 मार्च से सभी इंटरनेशनल उड़ानों की लैंडिंग पर रोक लगा दी गई है।

कोरोनावायरस का प्रकोप देश के करीब 20 राज्यों में फैल चुका है और 178 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

पंजाब में गुरुवार को एक व्यक्ति की कोविड-19 के कारण मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ इस बीमारी से भारत में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।

एएनआई के अनुसार 70 साल के बलदेव सिंह 12 दिन पहले जर्मनी और इटली की यात्रा से लौटे थे। वे नवांशहर के पठलावा गांव के रहने वाले थे। इससे पहले कोरोनावायरस से कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली और मुंबई में 1-1 शख्स की जान जा चुकी है।

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए मुंबई के मशहूर डब्बावालों ने अपनी टिफिन कुरियर सेवा 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी है।

मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के प्रवक्ता सुभाष तलेकर ने कहा, 'कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए हमने कल (20 मार्च) से 31 मार्च तक के लिए अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।

उम्मीद है हम 1 अप्रैल से अपनी सेवाएं जारी करेंगे। मुंबई में 5000 डब्बावाला हैं जो रोजाना 2 लाख टिफिन घर से ऑफिस तक पहुंचाते हैं। यह डब्बावालों द्वारा स्वैच्छिक रूप से सेवाएं रोकने का दुर्लभ मौका है क्योंकि पूरे साल मुंबई में हर दिन चक्कर लगाने वाले ये डब्बावाले साल में केवल 10 दिन की तीर्थयात्रा के समय ब्रेक लेते हैं।

पंजाब सरकार ने निजी और सरकारी बसों को शुक्रवार रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान कर दिया है।

लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि प्रतिदिन ग्रुप B और C के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ऑफिस आना होगा और बाकी के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए जाने चाहिए। कर्मचारियों के काम करने के समय में बदलाव किया जाना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)