होम मध्य प्रदेश : कमलनाथ सरकार को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया

Alert Star Digital Team Mar 19, 2020 07:30 PM

मध्य प्रदेश : कमलनाथ सरकार को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया

मध्य प्रदेश : कमलनाथ सरकार को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया

मध्य प्रदेश : कमलनाथ सरकार को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया

मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को विधानसभा में बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया है. मध्य प्रदेश विधानसभा में यह परीक्षण शुक्रवार शाम पांच बजे तक कराया जाएगा.

गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि फ्लोर टेस्ट की वीडियोग्राफी की जाएगी साथ ही विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाएगा. इस विधानसभा सत्र का एक मात्र मकसद फ्लोर टेस्ट करवाना ही होगा. कोर्ट के मुताबिक सभी अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह आदेश का उल्लंघन न हो.

शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में यह भी कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों पर विधानसभा में आने का कोई दबाव नहीं होगा. और कर्नाटक और मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशकों पर बागी विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी.

उधर, भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस फैसले को न्याय की जीत करार दिया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा. कमलनाथ सरकार से जनता परशान है इस वजह उसे जनता की आह लग गई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)