होम कोरोना पर चीन में बोलना गुनाह: पोल खोलने वाले पत्रकार के बाद अब दिग्गज कारोबारी लापता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 17, 2020 07:52 PM

कोरोना पर चीन में बोलना गुनाह: पोल खोलने वाले पत्रकार के बाद अब दिग्गज कारोबारी लापता

कोरोना पर चीन में बोलना गुनाह: पोल खोलने वाले पत्रकार के बाद अब दिग्गज कारोबारी लापता

कोरोना पर चीन में बोलना गुनाह: पोल खोलने वाले पत्रकार के बाद अब दिग्गज कारोबारी लापता

जब से वुहान वायरस अथवा COVID 19 एक वैश्विक महामारी बनके उभरी है, तब से चीन को लेने के देने पड़ चुके हैं। एक ओर चीनी सरकार पर वुहान वायरस को छुपाने के आरोप लगाए हैं, तो दूसरी ओर चीन सरकार के रवैये का विरोध करने वाले चीनी नागरिक एक-एक कर गायब होते जा रहे हैं। हाल ही में चीनी सरकार को वुहान वायरस के लिए आड़े हाथों लेने वाले एक बिजनेस टाइकून Ren Zhiqiang गायब हुए हैं, और उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि चीन के वुहान शहर में उत्पन्न वुहान वायरस [COVID 19] के कारण विश्व भर में अफरा-तफरी मची हुई है। इस घातक बीमारी से लगभग 154000 लोग विश्वभर में संक्रमित हैं। इससे अब तक 5700 से ज़्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दुनिया भर के कुल मामलों में चीन में अकेले 52 प्रतिशत केस COVID 19 के पॉज़िटिव पाए गये हैं. वहीं चीन पर कोरोना वायरस से मरने वालों के आंकड़ों को छुपाने के भी आरोप लगे हैं।

बिजनेस टाइकून Ren Zhiqiang अपने सरकार विरोधी पोस्ट्स के लिए काफी चर्चा में रहते थे। हाल ही में उन्होंने एक ब्लॉग लिखा था, जिसमें उन्होंने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों का जीवन वायरस और एक सड़े हुए सिस्टम के कारण अस्त-व्यस्त है। यूं तो Ren Zhiqiang ने चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग का नाम तो नहीं लिया, परंतु उन्होंने जिनपिंग पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पास एक clown है, जिसे मीडिया न सिर पर चढ़ा रखा है।

बस इसी के बाद से Ren Zhiqiang गायब चल रहे हैं, और उनके समर्थकों के अनुसार रेन को या तो चीनी सरकार ने हिरासत में लिया है, या फिर उनकी हत्या कर दी है। इससे पहले भी Ren Zhiqiang चीन के निशाने पर आ चुके हैं, और 2013 में उन्हें सोशल मीडिया से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था।

परंतु समस्या यहीं पर खत्म नहीं होती। कोरोना पर आवश्यक डेटा इकट्ठा करने के बाद भी न तो चीन इसे विश्व भर के साथ साझा कर रहा है, और न ही वह वुहन वायरस को रोकने के लिए कोई सार्थक प्रयास कर रहा है। उल्टे जो भी व्यक्ति चीन सरकार के लचर व्यवस्था पर उंगली उठाने का साहस करता है, उसे चीन सरकार गायब कर देती है।

Ren Zhiqiang से पहले दो ऐसे पत्रकार गायब हो चुके हैं जो वुहान वायरस का केंद्र कहे जाने वाले वुहान शहर में ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे थे। इन दोनों पत्रकारों के नाम थे फांग बिन और चेन कियुषी। ये दोनों ना सिर्फ अपनी जान दांव पर लगा कर वुहान से रिपोर्टिंग कर रहे थे, बल्कि इसे यूट्यूब और अन्य चीनी मीडिया सोशल साइट्स पर अपलोड करके दुनिया तक पहुंचा भी रहे थे। यही बात शायद चीनी सरकार को खल गयी और अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट पूरी तरह शांत पड़ चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)