होम क्या बिहारी बाबू फिर मारेंगे पलटी? इशारे तो कुछ ऐसे ही दिए

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 17, 2020 07:43 PM

क्या बिहारी बाबू फिर मारेंगे पलटी? इशारे तो कुछ ऐसे ही दिए

क्या बिहारी बाबू फिर मारेंगे पलटी? इशारे तो कुछ ऐसे ही दिए

क्या बिहारी बाबू फिर मारेंगे पलटी? इशारे तो कुछ ऐसे ही दिए

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा एक टीवी शो में पहुंचे, जहां वो एंकर के सवाल-जवाब में फंसते दिखे, दरअसल हिंदी न्यूज चैनल न्यूज 18 इंडिया के कार्यक्रम में शॉटगन के साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी पहुंची थी, हालांकि शो के दौरान एंकर ने कुछ ऐसे सवाल पूछ लिये, जिससे वो बचते दिखे, एंकर ने उनसे सीधे पूछा कि क्या वो बीजेपी में वापस जाएंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होने हां या ना नहीं कहा, बल्कि खामोश रहे।

तीखे सवाल
टीवी शो के दौरान एंकर ने शॉटगन से पूछा कि पीएम मोदी और वायनाड सांसद राहुल गांधी में अच्छा वक्ता कौन है, इस सवाल से शत्रुघ्न सिन्हा बचते दिखे, उन्होने सवाल के जवाब में खामोश की तख्ती दिखा दी, कार्यक्रम में उनके साथ पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद थी, एंकर ने उनसे पूछा कि क्या शत्रुघ्न सिन्हा महानायक अमिताभ बच्चन से बेहतर कलाकार हैं, तो उन्होने इस सवाल के जवाब में हां कहा, उन्होने कहा कि हां मेरे लिये शत्रुघ्न बच्चन से बेहतर कलाकार हैं।

नीतीश को लेकर सवाल
कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा से बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी सवाल पूछा गया, एंकर ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, तो उन्होने इस सवाल के जवाब में भी खामोश का विकल्प चुना, इसके बाद पूनम सिन्हा से पूछा गया कि क्या शॉटगन घर में खामोश रहते हैं, तो इसका जवाब श्रीमति सिन्हा ने ना में दिया, तो फिर अगला सवाल पूछा गया कि लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा ने सपा के पक्ष में प्रचार कर सही किया था, तो उन्होने इसके जवाब में भी हां कहा।

वापस बीजेपी में जाएंगे
इसके तुरंत बाद एंकर ने पूनम सिन्हा से एक सवाल दागते हुए पूछा कि क्या शॉटगन वापस एक बार फिर से भाजपा की ओर जाएंगे, तो इस पर पूनम ने तपाक से कहा कि इस सवाल का जवाब खुद शत्रुघ्न सिन्हा देंगे, जवाब में सिन्हा ने एक बार फिर से खामोश की तख्ती उठा ली।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)