होम कोरोना : डॉक्टर ने मांगे मास्क-सेनेटाइज़र, सरकार ने कर दिया ट्रांसफर !
कोरोना : डॉक्टर ने मांगे मास्क-सेनेटाइज़र, सरकार ने कर दिया ट्रांसफर !
केंद्र की मोदी सरकार कोरोना जैसी महामारी को लेकर किस कदर लापरवाही बरत रही है, इसकी एक बानगी जम्मू-कश्मीर में देखने को मिली। यहां सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर्स और स्टॉफ तक को मास्क और सेनेटाइज़र जैसी मूलभूत चीज़े मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। हद तो ये है कि जब एक डॉक्टर ने सरकार से ये चीज़ें मुहैया कराने की मांग की तो उनका ट्रांसफर कर दिया गया।
दरअसल, डॉक्टर्स एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष डॉ बलविंदर सिंह ने पिछले हफ्ते जम्मू कश्मीर स्वास्थ्य विभाग से कोरोना से निपटने के लिए मास्क और सेनेटाइज़र मुहैया कराए जाने की अपील की थी।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा था कि जब तक संभाग के सभी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को सैनिटाइज़र और मास्क्स मुहैया नहीं करवाए जाते तब तक कोरोना वायरस से निपटना नामुमकिन है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।