होम भाजपा ने सिंधिया के लिए 5 महीने पहले कर ली थी तैयारी, ऐसे पूरा हुआ ऑपरेशन लोटस
भाजपा ने सिंधिया के लिए 5 महीने पहले कर ली थी तैयारी, ऐसे पूरा हुआ ऑपरेशन लोटस
आखिरकार वह नाम सामने आ ही गया जिसे लेकर बीते एक हफ्ते से कयास लगाए जा रहे थे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के बीच ऑपरेशन लोटस की 'डील' कैसे हुई? इसके सूत्रधार के रूप में नाम सामने आया है भाजपा प्रवक्ता और पूर्व बैंकर जफर इस्लाम का। भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मप्र के कुछ नेताओं को बैकअप सपोर्ट के तौर पर लगाए रखा।
इस बात की पुष्टि बुधवार को उस समय हो गई जब ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने से पूर्व के बीच जफर खुद उनसे मिलने दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे और कैमरों में कैद हो गए। खास बात रही कि सब कुछ तय योजना के हिसाब से होने के बाद उन्होंने खुद को छुपाया नहीं और सीधे सामने आ गए। सिंधिया के साथ करीब 35 मिनट की बातचीत के बाद 2 बजकर 10 मिनट पर खुद जफर उन्हें उनकी ही लैंड रोवर गाड़ी में लेकर भाजपा मुख्यालय की ओर रवाना हो गए जहां सिंधिया ने जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट बतौर 'रिटर्न गिफ्ट' भी दे दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।