होम क्या 2022 विधानसभा चुनाव के लिए फिर एकजुट होगा यादव कुनबा?
क्या 2022 विधानसभा चुनाव के लिए फिर एकजुट होगा यादव कुनबा?
होली के दिन मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार और कांग्रेस को करारा झटका देकर उनके त्योहार को बदरंग कर दिया. लेकिन उत्तर प्रदेश के इटावा के सैफई में सियासी यादव कुनबे के लिए दूसरी तस्वीर ही सामने आई. सैफई में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराज माने जाने वाले अपने चाचा शिवपाल यादव के पैर छुए.
एक ही मंच पर दोनों की मौजूदगी ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ा दिया और वो चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. अब सवाल उठता है कि चाचा-भतीजे का ये मिलाप क्या 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यादव कुनबे की एकजुटता का संकेत है?
मंगलवार को होली के मौके पर सैफई में शिवपाल जैसे ही मंच पर पहुंचे, परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अखिलेश ने उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया. 2017 विधानसभा चुनाव में हार के बाद ये पहला मौका था जब सार्वजनिक तौर पर अखिलेश और शिवपाल एक ही मंच पर साथ दिखाई दिए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।