होम सिंधिया तो गए और अब पीछे-पीछे जा रहे पायलट, ये हैं राजस्थान के समीकरण !
सिंधिया तो गए और अब पीछे-पीछे जा रहे पायलट, ये हैं राजस्थान के समीकरण !
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की तरफ हाथ बढ़ाने के साथ ही मध्यप्रदेश की सरकार अल्पमत में आ गई. अब राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर अटकलें तेज हो गई है. दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से ही कुछ महत्वपूर्ण मसलों पर मतभेद रहे हैं.
राजस्थान बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस के तीन दर्जन असंतुष्ट विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. बीजेपी सूत्रों के दावे पर भरोसा किया जाए तो मध्य प्रदेश में सीएम कमलनाथ की तरह ही राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार खतरे में है. उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से खासे नाराज भी हैं.
बताया जाता है कि पायलट कांग्रेस आलाकमान से गहलोत की शिकायत भी कर चुके हैं. डिप्टी सीएम पायलट के अलावा उनके पक्ष के विधायक भी अशोक गहलोत से खफा बताए जाते हैं. हाल ही में विधानसभा में भी पायलट कैंप के कई विधायक गहलोत सरकार पर सवाल उठा चुके हैं.
बहरहाल, राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटे हैं, ऐसे में सरकार बनाने के लिए 101 विधायकों की जरूरत होती है. विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी. सहयोगी और निर्दलीय विधायकों की मदद से कांग्रेस ने आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया.
दूसरी तरफ, 2013 में प्रचंड बहुमत के साथ राजस्थान की सत्ता में आने वाली बीजेपी को महज 73 सीटें ही मिल सकी थीं. लिहाजा, चुनाव के बाद बीजेपी को विपक्ष में बैठना पड़ा. बीजेपी जादुई आंकड़े से 28 दूर है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।