होम JDU ने दोनों सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा
JDU ने दोनों सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हुई हैं. इसी के चलते 2 सीटें भाजपा, 2 सीटें राजद और एक सीट भाजपा के खाते में जाएगी. जदयू ने आज राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. जदयू ने अपनी दोनों सीटों पर राज्यसभा के वर्तमान उपसभापति हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को उम्मीदवार के तौर पर उतारा है. इसकी अधिकारिक पुष्टि पार्टी के आलाकमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की जाएगी. बता दें कि राजद ने राज्यसभा की 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के संकेत दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन में अपने सहयोगी दल कांग्रेस को पुराने संबंधों का हवाला दिया है. वहीं कांग्रेस के द्वारा राजद से सीट के लिए गुहार लगाई जा रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।