होम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मायावती बोलीं आधी आबादी की सुरक्षा- न्याय बिना विकास अधूरा

Alert Star Digital Team Mar 8, 2020 08:56 PM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मायावती बोलीं आधी आबादी की सुरक्षा- न्याय बिना विकास अधूरा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मायावती बोलीं आधी आबादी की सुरक्षा- न्याय बिना विकास अधूरा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मायावती बोलीं आधी आबादी की सुरक्षा- न्याय बिना विकास अधूरा

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आधी आबादी को सुरक्षा,न्याय और सम्मान देने का बराबर मौका देने की बात कही है। उन्होंने रविवार को अपनी ट्वीट में कहा कि सभी देशों में लगभग आधी आबादी रखने वाली बहन, बेटी, महिलायें अपने भारत देश में भी शोषित-पीडि़त समाज है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सुरक्षा, न्याय, सम्मान व अवसर देने के लिए ठोस प्रण लेकर काम करने की जरूरत है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इसके बिना देश, समाज का विकास अधूरा है।

सरकार से किसानों के लिए आर्थिक मदद की अपील
वहीं उन्होंने बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद की अपील की है। मायावती ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के कई और राज्यों में भी हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि की वजह से किसानों की जबरदस्त हुई तबाही के चलते केन्द्र व राज्य सरकारों को भी उनकी उचित व समय से आर्थिक मदद करने की पुरजोर अपील है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)