होम संसद की सुरक्षा में सेंध!, तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया व्यक्ति
संसद की सुरक्षा में सेंध!, तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया व्यक्ति
संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगने का मामला सामने आया है। सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को संसद भवन के गेट नंबर आठ से एक व्यक्ति को पकड़ा। यह व्यक्ति तीन जिंदा कारतूस के साथ संसद भवन में दाखिल हो रहा था लेकिन तभी सरक्षा जांच में वह पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति का कहना है कि वह संसद भवन में दाखिल होने से पहले कारतूस रखना भूल गया था। संसद के सुरक्षाकर्मियों ने बाद में उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि तीन जिंदा कारतूस के साथ संसद परिसर में दाखिल होने की कोशिश करने वाले व्यक्ति का नाम अख्तर खान है। उसकी जेब से तीन जिंदा कारतूस मिले लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। खान से पूछताछ करने और उसका सत्यापन करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।