होम 5वीं बार खारिज हुई नीरव मोदी की जमानत याचिका, ब्रिटेन की कोर्ट से राहत नहीं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 5, 2020 07:30 PM

5वीं बार खारिज हुई नीरव मोदी की जमानत याचिका, ब्रिटेन की कोर्ट से राहत नहीं

5वीं बार खारिज हुई नीरव मोदी की जमानत याचिका, ब्रिटेन की कोर्ट से राहत नहीं

5वीं बार खारिज हुई नीरव मोदी की जमानत याचिका, ब्रिटेन की कोर्ट से राहत नहीं

 ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जमानत याचिका ठुकरा दी है। ये लगातार पांचवी बार है जब नीरव मोदी की जमानत याचिका ठुकराई गई है। नीरव मोदी को मार्च 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। तब से वो ब्रिटेन की जेल में बंद है। 14 हजार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की मांग भारत लगातार कर रहा है।

पिछले साल नवंबर में भी नीरव मोदी ने जमानत की मांग की थी। याचिका में नीरव मोदी ने जेल में बंद संदिग्ध आतंकी और अपनी मानसिक स्थिति का हवाला दिया था। नीरव में कोर्ट से उसे घऱ में ही नज़रबंद करने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने ये कहकर उसकी याचिका खारिज कर दी थी कि जेल से बाहर जाने पर वो गवाहों को प्रभावित कर सकता है या फिर वो देश से फरार हो सकता है।

वहीं दूसरी तरफ बीएमसी ने 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कर की वसूली के लिए नीरव मोदी की 4 में से 3 संपत्तियां कुर्क कर ली हैं। वहीं प्रवर्तन निदेशालय नीरव मोदी की 3 संपत्तियों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इसमें तीन वाणिज्यिक और एक आवासीय संपत्ति शामिल है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)