होम कोरोना वायरस के चलते PM मोदी का बेल्जियम दौरा रद्द
कोरोना वायरस के चलते PM मोदी का बेल्जियम दौरा रद्द
कोरोना वायरस (कोविड-19) के दुनियाभर में बढ़ते प्रकोप की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में जाना कैंसिल कर दिया गया है. पीएम मोदी को बेल्जियम में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में शामिल होना था. इसके लिए उन्हें 13 मार्च को बेल्जियम जाना था.
इस बाबत भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों के सुझाव के बाद पीएम मोदी का बेल्जियम दौरा रद्द किया गया है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और ईयू ने पीएम मोदी की बेल्जियम यात्रा की तारीख फिर से निर्धारित करने का फैसला किया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी को भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेना था. लेकिन दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दोनों देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुझाव दिया कि वर्तमान में यात्रा नहीं होनी चाहिए. इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि भारत-यूरोपीय यूनियन शिखर सम्मेलन को टाल दिया जाए. अब इसका आयोजन सुविधाजनक तारीख पर किया जाएगा.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।