होम वाजपेयी के कहने पर तय हुआ था गांधी की मूर्ति का स्थान, जो बन गया है धरना स्थल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2020 12:02 PM

वाजपेयी के कहने पर तय हुआ था गांधी की मूर्ति का स्थान, जो बन गया है धरना स्थल

वाजपेयी के कहने पर तय हुआ था गांधी की मूर्ति का स्थान, जो बन गया है धरना स्थल

वाजपेयी के कहने पर तय हुआ था गांधी की मूर्ति का स्थान, जो बन गया है धरना स्थल

दिल्ली हिंसा पर सरकार के रवैये से नाराज विपक्षी सांसद संसद भवन के भीतर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे चरण में अभी तक कोई कामकाज नहीं हो पाया है। रोजाना सत्र हंगामे के चलते स्थगित कर दिया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी की जिस प्रतिमा के समक्ष विपक्षी सांसद धरना देते हैं वो कब लगी थी।

साल 1993 में लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा संसद भवन में लगाने का फैसला किया था। जिसके बाद मूर्तिकार राम सुतार ने महात्मा गांधी की ध्यानमग्न अवस्था में बैठे हुए एक प्रतिमा बनाई। जिसकी ऊंचाई 16 फीट थी। मूर्ति बन जाने के बाद यह सवाल खड़ा हुआ कि इसे संसद परिसर के किस हिस्से में लगाया जाए। उस वक्त फिर शिवराज पाटिल ने उच्च सदन की उपसभापति नजमा हेपतुल्ला और अटल बिहारी वाजपेयी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी।

विजय त्रिवेदी की किताब (हार नहीं मानूंगा) के मुताबिक मूर्ति को गेट नंबर एक के बिल्कुल सामने रखने की निर्णय लिया गया लेकिन वाजपेयी को वह स्थान पसंद नहीं आया था। दरअसल, वाजपेयी मानते थे कि महात्मा गांधी के कद के हिसाब से वह स्थान सही नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)