होम कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने किया खारिज, कहा- अंतर्कलह से ग्रसित है कमलनाथ सरकार
कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने किया खारिज, कहा- अंतर्कलह से ग्रसित है कमलनाथ सरकार
हरियाणा के एक होटल में मध्यप्रदेश के सत्तापक्ष के विधायकों को भाजपा नेताओं द्वारा बंधक रखे जाने के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने साफ किया है कि मध्यप्रदेश में कमजोर बहुमत पर खड़ी मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का वह कोई प्रयास नहीं कर रही है बल्कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने ही अंतर्कलह से ग्रसित है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार सुबह को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अपने अंतर्विरोधों, अंतर्कलह से ग्रसित है। आप लोग देख रहे होंगे कि किस प्रकार से सरकार में उनके अपने अंदर विद्रोह हैं। भारतीय जनता पार्टी का इस पूरे प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है, ना ही भाजपा के इस तरह के कोई प्रयास हैं।’’उन्होंने कहा कि अंतर्कलह का जवाब कमलनाथ जी,सिंधिया जी और दिग्विजय सिंह जी को देना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ ये पहले से ही ब्लैकमेल सरकार है। जब बनी थी तब जोड़-तोड़ के आधार पर बनी थी। इस प्रकार के घटनाक्रम में न भाजपा का कोई लेना देना है न हमारे किसी प्रकार के प्रयास हैं।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।