होम संसद की कार्यवाही पूरी तरह बाधित, दिल्‍ली हिंसा को लेकर विपक्ष का हंगामा

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 4, 2020 11:48 AM

संसद की कार्यवाही पूरी तरह बाधित, दिल्‍ली हिंसा को लेकर विपक्ष का हंगामा

संसद की कार्यवाही पूरी तरह बाधित, दिल्‍ली हिंसा को लेकर विपक्ष का हंगामा

संसद की कार्यवाही पूरी तरह बाधित, दिल्‍ली हिंसा को लेकर विपक्ष का हंगामा

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का तीसरा दिन, बुधवार भी दिल्‍ली हिंसा के चपेट में दिख रहा है। राज्‍यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। इसे लेकर राज्‍यसभा तो पूरे दिन के लिए स्‍थगित कर दी गई वहीं लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्‍थगित है।

लोकसभा की कार्यवााही शुरू होते ही विपक्षी नेताओं ने दिल्‍ली हिंसा के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन दोपहर 12 बजे तक स्‍थगित कर दी गई। पिछले दो दिन संसद में दिल्‍ली हिंसा की गूंज इस कदर रही की कार्यवाही सुचारू रूप से चल न सकी। आज भी हंगामे के आसार पहले से ही दिख रहे थे। हालांकि लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को सांसदों को सस्‍पेंड करने की चेतावनी दे दी है।

सांसदों द्वारा विभिन्‍न मुद्दों पर स्‍थगन के नोटिस भी दिए जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने राज्यसभा में 'देश के विभिन्न हिस्सों में दलितों और आदिवासियों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार' पर शून्यकाल नोटिस दिया है।

बता दें कि विपक्ष की ओर से दिल्‍ली हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से इस्‍तीफे की मांग की जा रही है। पोस्‍टर और प्‍लेकार्ड लिए सांसदों ने वेल में पहुंचकर खूब हंगामा मचाया है जिसके कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही ठप रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरनाथ सिंह यादव राज्यसभा में बढ़ती जनसंख्‍या को खात्‍मा के लिए कानून की मांग करते हुए शून्यकाल नोटिस दिया है।

लोकसभा में बुधवार को चार विधेयक और वित्‍त पर स्‍टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट को पेश किया जाना है। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा इंडियन इंस्‍टीट्यूट्स ऑफ इंफार्मेशन टेक्‍नोलॉजी लॉ संशोधन विधेयक 2020 पेश किया जाना है। इसमें 2014 के कानून में संशोधन किया गया है। सदन में केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण डायरेक्‍ट टैक्‍स विवाद से विश्‍वास विधेयक, 2020 पेश करेंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)