होम यूपी में BJP के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2020 07:47 PM

यूपी में BJP के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे

यूपी में BJP के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे

यूपी में BJP के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। योगी अपने कार्यकाल का तीन वर्ष 18 मार्च को पूरा करेंगे। वह 19 मार्च को मुख्यमंत्री बने थे। कल्याण सिंह इसके पहले भारतीय जनता पार्टी BJP) की सरकार में 24 जून, 1991 से लेकर छह दिसंबर, 1992 तक मुख्यमंत्री रहे थे। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 21 सितंबर, 1997 से 12 नवम्बर, 1999 तक रहा था। इसी प्रकार भाजपा के रामप्रकाश गुप्ता 12 नवंबर, 1999 से 28 अक्टूबर, 2000 तक मुख्यमंत्री रहे थे। फिर राजनाथ सिंह 28 अक्टूबर, 2000 से आठ मार्च, 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

भाजपा के इन मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे नेता हैं, जो लगातार तीन वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। कल्याण सिंह के दो बार के कार्यकाल को अगर जोड़ा जाए तो वह तीन वर्ष पूरा करने वाले मुख्यमंत्री बने हैं। राजनीतिक पंडितों के अनुसार, अगर 6 दिसंबर की घटना नहीं हुई होती तो कल्याण सिंह अपना कार्यकाल पूरा करते। लेकिन इसके बाद जो सरकारें बनी वे गठबंधन सरकारें थीं।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक ब्रजेश शुक्ल ने कहा, "भाजपा की परिस्थितियां तब अलग थीं। उस दौरान बीच-बीच में असंतुष्ट अभियान चल जाता था। उस दौरान 1997 में कल्याण सिंह केन्द्रीय नेतृत्व से टकराव के कारण अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। उस दौरान हुए चुनाव में कल्याण ने भाजपा को हरवाने का प्रयास भी किया था। अटल जी के प्रधानमंत्री बनते ही इनसे इस्तीफे की बात की गई थी। कल्याण ने तब पार्टी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके, वरना कल्याण सिंह भी अपने कार्यकाल को पूरा करने वाले मुख्यमंत्री बन सकते थे। अब भाजपा में मुख्यमंत्री हटाने का चलन नहीं है। इसका उदाहरण झारखंड है। वहां रघुबर की खिलाफत के बावजूद उनके नाम पर ही चुनाव लड़ा गया।"

हालांकि दूसरे दलों के लोगों में उत्तर प्रदेश में पांच साल पूरा करने वाले मुख्यमंत्रियों में अखिलेश यादव , मायावती और इसके पहले गोविंद बल्लभ पंत शामिल हैं। इसके अलावा नारायण दत्त तिवारी को चार बार, मुलायम सिंह को तीन बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)