होम राहुल का पीएम पर तंज, सोशल मीडिया पर मसखरी के बजाए कोरोनावायरस से निपटें

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 3, 2020 07:21 PM

राहुल का पीएम पर तंज, सोशल मीडिया पर मसखरी के बजाए कोरोनावायरस से निपटें

राहुल का पीएम पर तंज, सोशल मीडिया पर मसखरी के बजाए कोरोनावायरस से निपटें

राहुल का पीएम पर तंज, सोशल मीडिया पर मसखरी के बजाए कोरोनावायरस से निपटें

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले की पुष्टि होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश में आपात हालात हैं। ऐसे में उन्हें अपने सोशल मीडिया खातों पर मसखरी करने से बचना चाहिए। सोमवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले आने के बाद राहुल गांधी ने यह तंज कसा है। इनमें से एक मामला दिल्ली में सामने आया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया- प्रिय प्रधानमंत्री कार्यालय, अपने सोशल मीडिया खातों के साथ मसखरी करके वक्त बर्बाद करना बंद करें। प्रत्येक भारतीय की कोरोना वायरस चुनौती पर ध्यान दें।

इस संदेश के साथ कि 'ऐसे किया जाता है', राहुल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच. लूंग के देश के नाम संबोधन का वीडियो ट्वीट किया है। इसमें लूंग देशवासियों को बता रहे हैं कि कोरोना वायरस से कैसे निपटा जाए।

गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के उस ट्वीट पर भी चुटकी ली जिसमें उन्होंने इस रविवार को अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू्-ट्यूब से दूरी बनाए रखने को कहा था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'असली नेता' इस विषाणु की वजह से देश और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को टालने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा, ना कि सोशल मीडिया पर।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)