होम लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर हंगामा, उपद्रव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2020 07:13 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर हंगामा, उपद्रव

लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर हंगामा, उपद्रव

लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर हंगामा, उपद्रव

 लोकसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के घर पर हंगामा किए जाने की सूचना मिली है. मंगलवार 3 मार्च की देर शाम चौधरी के घर पर हंगामे की सूचना पाकर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर पर कुछ लोगों ने हंगामा किया. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके दफ्तर की फाइलें आदि फेंकी और बवाल किया.

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम को राकेश नरवल नाम का एक व्यक्ति लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी से मिलने गया था. जब अधीर रंजन चौधरी काफी देर तक इंतजार कराने के बाद भी उससे नहीं मिले, तो उस शख्स ने बाहर आकर कुछ लोगों के साथ मिलकर वहां हंगामा कर दिया. दिग्गज कांग्रेस नेता के आवास पर हंगामे की खबर मिलते ही आनन-फानन में दिल्ली पुलिस के डीसीपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)